फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया संस्थान शुरू करने में ईमानदार लोगों की मदद करेगी दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया की आलोचना के बाद अब मीडिया की ही मदद करने की बात कही है। केजरीवाल ने पिछले दिनों दिल्ली सरकार की छवि जनता के बीच धूमिल करने के लिए मीडिया को दोषी ठहराते हुए उसे आड़े हाथों लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि मीडिया का एक वर्ग आप पार्टी को खत्म करने में लगा हुआ है। अब वही केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार मीडिया चैनल या अखबार शुरू करने के लिए हर तरह की मदद करेगी।

गौरतलब है कि मीडिया के खिलाफ सर्कुलर लाने के लिए विपक्षियों ने केजरीवाल सरकार की बहुत आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जिस मीडिया के दम पर केजरीवाल दिल्ली पर राज कर रहे हैं उसी पर वो सर्कुलर ले आए हैं। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईमानदार पत्रकार की करेंगे सहायता

दरअसल केजरीवाल ने यह बयान तब दिया जब वो मीडिया के खिलाफ सर्कुलर लाने के लिए विपक्षियों के निशाने पर आ गए थे।

इस सर्कुलर के अनुसार अगर कोई मीडिया संस्थान दिल्ली सरकार के विरुद्ध कोई आपत्तिजनक खबर दिखाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

इसी सर्कुलर के विरोध में जब विरोध में जब केजरीवाल दिल्ली सरकार के निशाने पर आए तो उन्होंने अपने को बचाते हुए कहा कि अगर कोई सच्चा, अच्छा और ईमानदार व्यक्ति या समूह जो मीडिया चैनल या अखबार शुरू करना चाहेगा, दिल्ली सरकार उसकी हर संभव सहायता करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें