फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः होटलों, क्लब और रेस्तरां में शराब नहीं परोसने की चेतावनी, नियम तोड़ने पर होंगे ब्लैकलिस्ट

Thu, 23 Apr 2020 09:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से खुल रहे होटलों, क्लब और रेस्तरां में शराब नहीं परोसने की चेतावनी दी है। आबकारी विभाग ने भी होटलों से शराब की बिक्री नहीं करने को कहा है।

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त रवि धवन ने कहा कि क्लब, होटल, रेस्तरां, थोक और शराब के आउटलेट को अगले आदेश तक शराब की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई है। इस नियम को तोड़ा गया, तो लाइसेंस रद्द किया जाएगा। उन्हें आबकारी विभाग ब्लैकलिस्ट भी कर देगा।

दिल्ली पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्ती भी बरती है। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न ब्रांड की लगभग 8,400 शराब की बोतलें जब्त की हैं।
विज्ञापन


14 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, इसमें दिल्ली पुलिस का सिपाही और एक दूधवाला शामिल है, जो कथित रूप से अवैध रूप से शराब एक जगह से दूसरे जगह पहुंचा रहा था। आबकारी विभाग ने पिछले दिनों ही उच्च दर पर शराब बेचने के लिए पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक क्लब पर छापा मारा था। इस दौरान 6100 बोतलें जब्त कीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें