फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी मैथिली, मनाया जाएगा मैथिली-भोजपुरी उत्सव

Mon, 15 Jul 2019 05:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने मैथिली और भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर के बताया कि जल्द ही दिल्ली सरकार के स्कूलों में मैथिली भाषा की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आठवीं से बारहवीं क्लास तक के बच्चे पंजाबी और उर्दू की ही तरह मैथिली को भी एक ऑप्शनल सबजेक्ट के रूप में पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन

 


इसके साथ ही दिल्ली सरकार आईएएस और अन्य सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए भी मैथिली विषय की कोचिंग उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही मैथिली का कंप्यूटर फॉन्ट भी बनवाया जाएगा। दिल्ली सरकार जल्द ही मैथिली-भोजपुरी भाषा के अवार्ड भी शुरू करेगी, जिसमें 12 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा कनॉट प्लेस में पांच दिन का मैथिली-भोजपुरी उत्सव भी मनाया जाएगा।

बता दें कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल नहीं किया गया है, इसीलिए यह भाषा स्कूलों में नहीं पढ़ाई जा सकती। अब दिल्ली सरकार भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल करने के लिए भी लिखने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें