फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बच्चे जानेंगे, क्या होती है छेड़छाड़?

Tue, 09 Sep 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ छेड़छाड़ और शोषण की घटनाएं रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने उन्हीं के बीच पहुंचने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम में 5-8 वर्ष के बच्चों को अपनों की अच्छी-बुरी नीयत के बारे में समझाया जाएगा, तो 9-12 वर्ष के बच्चों को शरीर के परिवर्तन को समझने और शारीरिक शोषण को लेकर मना करने की प्रवृत्ति बताई जाएगी। वहीं 12-18 वर्ष के किशोरों को शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ के कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. सतबीर बेदी ने बताया कि एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने वाले 75 फीसदी पहचान वाले ही होते हैं।
विज्ञापन


अगर बचाव के उपाय किए जाएं और तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो काफी हद तक छेड़छाड़ और शोषण की घटनाओं को टाला जा सकता है। डॉ. बेदी ने बताया कि स्टे सेफ-प्रिवेंशन-एजुकेटिंग चिल्ड्रन नाम से पहले एक दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर व्यापक स्तर पर 2 अक्तूबर से 14 नवंबर तक कार्यक्रम चलेगा। आगे कार्यक्रम को एमसीडी और सरकारी स्कूल में भी ले जाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें