दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर फिर खर्च किया सबसे ज्यादा पैसा, जानिए इस बार कितना होगा खर्च
Thu, 09 Mar 2017 09:19 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
पढ़ेगी दिल्ली, अब और आगे बढ़ेगी दिल्ली....
दिल्ली सरकार का शिक्षा बजट:
पढ़ेगी दिल्ली, अब और आगे बढ़ेगी दिल्ली....
-शिक्षा पर 11,300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
-कुल बजट का 24 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर होगा खर्च
-इस साल 24 नए स्कूल शुरू होंगे, 10 हजार नए कमरे बनेंगे
-शिक्षा की गुणवत्ता के लिए एससीईआरटी व डीआईईटी का होगा पुनर्गठन
-अलग से एक्सट्रा करिकुलम एक्टिविटी विभाग शुरु होगा
दिल्ली सरकार ने दिल्ली को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बीते साल की तरह ही सरकार ने एक बार फिर अपने बजट में शिक्षा को सर्वाधिक प्राथमिकता दी है। चालू वित्त वर्ष में शिक्षा पर 11, 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह कुल बजट का 24 फीसदी है। बजट में शिक्षा की गुणवत्ता पर खासा फोकस रखा गया है। सरकार ने ढांचागत सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाएगी।
सरकार ने अपने बजट में प्राथमिक शिक्षा, उच्च व तकनीकी शिक्षा का ख्याल रखा है। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सरकार राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) का पुनर्गठन करेगी।
विज्ञापन
साथ ही दिल्ली में दो नए जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्था(डाइट) खोलने का फैसला किया गया है। इस साल 24 नए स्कूल शुरु हो रहे हैं। जबकि स्कूलों में 8 हजार नए कमरों का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष में 10 हजार नए कमरे बनाने का काम शुरु किया जाएगा।
अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के लिए पांच स्कूल ऑफ एक्सीलेंस
सरकार निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए पांच नए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलेगी। इन स्कूलों में प्री स्कूल से सीनियर सैकेंडरी स्तर की कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई होगी कला विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के लिए तमाम सुविधाएं और प्रयोगशालाएं होंगी ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। यह स्कूल रोहिणी सेक्टर-17, मदनपुर खादर फेज-2, खिचड़ीपुर, सैक्टर-22 द्वारका और कालकाजी में स्कूलों की नई इमारतों में खोले जाएंगे।
पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में विशेष लाइब्रेरी
सरकार नर्सरी से पांचवी तक की कक्षाओं केबच्चों के लिए क्लास में ही विशेष लाइब्रेरी खोलेगी। इसकेलिए सरकार ने 17 करोड़ रुपटेकी राशि का प्रावधाव में बजट में किया है। इसी तरह से 400 नई लाइब्रेरी छठी से दसवीं कक्षा के लिए बनाई जा रही है। इन लाइब्रेरी को बनाने व पुस्तकों के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मिड डे मील में अंडा व केला शामिल
. इस वर्ष सभी टीचरों को एक-एक कंप्यूटर टेबलेट्स दिए जाने की योजना है
सरकार अब लड़कियों के स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक मिड डे मिल उपलब्ध कराएगी। सरकार ने बड़ी कक्षाओं की छात्राओं को भी मिड डे मिल योजना के दायरे में लाकर विस्तार देने का फैसला किया है। इसकेलिए 55 करोड़ अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसकेसाथ ही मिड डे मिल में प्रत्येक छात्र को केला व उबला अंडा भी दिया जाएगा।
सरकार ने यूनिफॉर्म सब्सिडी को संशोधित करने का फैसला किया है। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के लिए दर 500 से बढ़कर 1100 रुपये मिलेगी जबकि छठी से आठवीं तक के लिए 700 से 1400 रुपये व नौवीं से बारहवीं तक के लिए 900 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का फैसला किया है।
शिक्षा बजट की अन्य बातें
. भारतीय नृत्य कलाओं की शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग में अलग से एक्सट्रा करिकुलम एक्टिविटी विभाग शुरू होगा। पहली बार हर स्कूल में एक डांस शिक्षक होगा।
.2017-18 में 156 स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा से पहले की, यानी नर्सरी क्लास शुरू करने का फैसला लिया है
. दिल्ली के सभी वर्गों के बच्चों के लिए, सरकार की योजना पूरी दिल्ली में अर्ली चाइल्डहुड लर्निंग सेंटर खोलने की है
. पायलट के रूप में 10 अर्ली चाइल्डहुड लर्निंग सेंटर शुरू करने का काम अंबेडकर विश्वविद्यालय को सौंपा गया है। इसके लिए अर्ली चाइल्डहुड विभाग को 4 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गयी है
. दो शिफ्ट वाले स्कूलों में अब दो-दो कंप्यूटर लैब्स चलेंगी
. रोहिणी में 2000 विद्यार्थियों के लिए शहीद सुखदेव कॉलेज जून 2017 तक बन कर तैयार हो जाएगा
. 142 स्कूलों में वाणिज्य विषय की पढ़ाई शुरु होगी।
. गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली कैंपस का काम सूरजमल विहार में 271 करोड़ रुपये की लागत से जल्द शुरु होगा।
. 2350 खिलाडिय़ों के रहने केलिए आधुनिक सुविधाओं वाला हॉस्टल बनाया जाएगा।
. नजफगढ़ में समसपुर खालसा और वंसतकुंज में कथूरिया पब्लिक स्कूल में आवासीय खेलकूद स्कूल खोला जाएगा।