सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम वर्षा कराने के लिए तैयार है। इसे लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा गया है। मंत्री ने लिखा कि सीएसई के रिपोर्ट के अनुसार 31 फीसदी प्रदूषण के लिए दिल्लीवासी जिम्मेदार हैं। जबकि अन्य प्रदूषण एनसीआर राज्यों से आता है।
उन्होंने कहा कि सरकार तीन पहलुओं के आधार पर काम कर रही है। इसमें सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदम, पड़ोसी राज्यों से सहयोग प्राप्त करना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना शामिल होंगे। मंत्री ने पत्र में लिखा कि तीनों बिंदुओं पर सकारात्मक सुझाव दें। इनकी मदद से दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकेगी। सुझाव जल्द दें जिन्हें एक्शन प्लान में शामिल कर सकें। हमारा मकसद दिल्ली के प्रदूषण को कम करना है।