दिल्ली सरकार ने 2019-20 के बजट में दिल्ली मेट्रो के फेज चार के लिए पांच सौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। 2021 तक बनने वाले छह कॉरिडोर से दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम से निजात और प्रदूषण से राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार ने मेट्रो परियोजना के छह कॉरिडोर के 103.93 किलोमीटर लंबे चौथे चरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेट्रो फेज चार के लिए पांच सौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। छह नए कॉरिडोर की लंबाई करीब 103.93 किलोमीटर होगी। इस प्रकार मेट्रो फेज चार प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 453.93 किलोमीटर हो जाएगी।
मेट्रो फेज चार में रिठाला से नरेला (21.73 किलोमीटर), जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम (28.92किमी),मुकुंदपुर से मौजपुर (12.54किमी) , इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ (12.58किमी),तुगलकाबाद से एयरोसिटी (20.20किमी) और लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक (7.96 किमी) मेट्रो लाइन का निर्माण होगा।