फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर अस्पातलों में 15 फीसदी तक बेड आरक्षित, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 11 Oct 2022 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू की मौजूदा स्थिति का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया है कि कोविड के मरीजों के लिए आरक्षित बेड पर जरूरत के आधार पर डेंगू व इससे संबंधित मरीजों को उपचार किया जाए।
विज्ञापन
दिल्ली डेंगू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में 15 फीसदी तक बेड आरक्षित करने का निर्णय लिया है। साथ ही कहा है कि कोविड के मरीजों के लिए आरक्षित बेड पर जरूरत के आधार पर डेंगू व इससे संबंधित मरीजों को उपचार किया जाए। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा डेंगू की मौजूदा स्थिति का संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों/नर्सिंग होम को कहा है कि डेंगू, बुखार या किसी अन्य वेक्टर जनित बीमारी से पीड़ित किसी भी मरीज को अस्पताल में बिस्तरों की कमी के कारण प्रवेश से वंचित न किया जाए। अस्पताल अपने यहां कुल बेड में से 15 फीसदी तक बेड इनके लिए आरक्षित रखें। साथ ही कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने के लिए आरक्षित खाली बेड का इस्तेमाल जरूरत के आधार पर इन मरीजों के लिए किया जाए। 

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा मौसम में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियां के फैलने की आशंका काफी अधिक होती है, साथ ही पिछले दो हफ्तों में इन मामलों में वृद्धि देखी गई है, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पतालों में मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए सरकार ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। 

कोविड के लिए 8.8 हजार बेड आरक्षित 
कोरोना मरीजों के लिए करीब 8800 बेड्स आरक्षित किए गए हैं। इनमें एक फीसदी से भी कम पर मरीज भर्ती हैं। ऐसे में खाली बेड का इस्तेमाल अन्य मरीजों के लिए हो सकता है। 
विज्ञापन

डेंगू से निपटने के लिए विभाग तैयार 
मनीष सिसोदिया से डेंगू व अन्य समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही अस्पतालों और संबंधित अधिकारियों को डेंगू के मामलों से निपटने व बेहतर रणनीति बनाने में मदद करने के लिए एकीकृत पोर्टल पर मामलों के विवरण को लगातार अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें