फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी की लीं अश्लील फोटो, पांच बार कराया गर्भपात; अब उसकी सहेली को भेजे गंदे मैसेज

Tue, 11 Oct 2022 10:30 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला का आरोप है कि पति ने उसके अश्लील फोटो ऑफिस के स्टाफ व अन्य को वायरल करने की धमकी दे रहा है। वहीं, आरोपी ने पत्नी की सहेली को भी अश्लील मैसेज भेजे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाली महिला के पति ने उसके अश्लील फोटो तैयार कर लिए। आरोपी पति पत्नी के फोटो उसके ऑफिस के स्टाफ व अन्य को वायरल करने की धमकी दे रहा है। वहीं, आरोपी ने पत्नी की सहेली को भी अश्लील मैसेज भेजे।

विज्ञापन

महिला का पांच बार कराया गर्भपात
आरोप है कि आरोपी पति व ससुराल वाले चार साल से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। वहीं इस सब के बीच पीड़िता का पांच बार गर्भपात भी हो चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला आयोग में शिकायत के बाद पति समेत पांच ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ससुरालीजन पति की कराना चाहते दूसरी शादी
पीड़ित महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके विवाह को चार साल हो गए हैं। तभी से पति व ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते हैं। ससुराल पक्ष के लोग उसे तलाक देकर उसके पति की दूसरी जगह 20 लाख रुपये लेकर शादी करना चाहते हैं। आरोप है कि महिला को दो बार जान से मारने का प्रयास भी किया गया। 

पीड़िता को जलाकर की मारने की कोशिश
एक बार महिला घर पर थी तो उसका पति गैस चलाकर चला गया था। महिला की मां ने हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने की कोशिश की तो आरोपी पति ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। आरोपी पीड़िता को नौकरी भी नहीं करने दे रहा।
विज्ञापन

महिला की सहेली को भेजे अश्लील मैसेज
आरोप है कि वह उसकी सहेली को अश्लील मैसेज भेजता है। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो खींच लिए हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें