दिल्ली सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि दिल्ली सरकार दिवाली के मौके पर कनॉट प्लेस पर भव्य तरीके से दिवाली मनाने जा रही है।
केजरीवाल ने कहा कि जिसके लिए मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूं। यह कार्यक्रम 26 से 29 अक्टूबर तक शाम 6 से 10 बजे तक होगा। सभी दिल्लीवासी इस प्रदूषण रहित दिवाली के कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।
केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'इसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को माननीय उपराज्यपाल द्वारा किया जाएगा। हम सभी वहां मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम को करने से हमारा मकसद है कि दिल्ली में प्रदूषण रहित दीवाली मने, इस वजह से ही दिल्ली सरकार यह शो कर रही है।'
आपको बता दें कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से हुआ प्रदूषण हवा के रुख में बदलाव से पहुंचने के कारण राजधानी में हवा की गुणवत्ता फिर खराब स्तर पर पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद 97 अंकों की बढ़ोतरी के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 पर पहुंच गया। एक-दो दिन में हालात और बिगड़ने की आशंका है। सोमवार को हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच सकती है। इसके बाद अगले दो-तीन दिन हालात ऐसे ही बने रहेंगे।