फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का आदेश: बच्चों का एडमिशन कार्य जल्द पूरा करें स्कूल, EWS कैटेगरी में होगा 32500 छात्रों का दाखिला

Wed, 30 Jun 2021 06:16 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • प्राइवेट स्कूलों में EWS श्रेणी में 32,500 बच्चों को मिलेगा दाखिला,
  • इन स्कूलों को दिल्ली सरकार प्रतिमाह प्रति बच्चा देती है 2260 रुपये।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द दाखिला प्रक्रिया पूरी करें जिससे उचित समय देखकर पढ़ाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लगभग 32,500 बच्चों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी किया जाना है। इस संदर्भ में की गई किसी भी प्रकार की देरी पर स्कूलों को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। दिल्ली सरकार के निर्देशों को न मानने के कारण एक स्कूल का प्रबंधन का अधिकार खत्म किए जाने के बाद सरकार की इस चेतावनी को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं और उनके साथ किसी को खिलवाड़ करने नहीं दिया जा सकता। स्कूल सरकार के सहयोगी के रूप में काम करें और बच्चों के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों की भूमिका बेहद सराहनीय रही है जिसकी वे प्रशंसा भी करते हैं, लेकिन जो लोग सरकार के दिशा-निर्देशों को नहीं मानेंगे, उनके साथ सख्ती भी की जाएगी।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में 19 जुलाई से 31 जुलाई तक स्पेशल पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस बार अभिभावकों को विशेष गुर सिखाया जाएगा जिससे वे अपने बच्चों को ज्यादा बेहतर ढंग से देखभाल कर सकें। कोरोना काल के कारण इस बार बच्चों के सामने जो चुनौतियां सामने आई हैं, उनसे निपटने के लिए स्कूलों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी बहुत महत्त्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सभी प्राइवेट स्कूलों को अपने स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के दौरान कुल सीटों का 25% आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित रखना होता है। दिल्ली सरकार ड्रा के द्वारा इन आरक्षित सीटों पर स्टूडेंट्स का चयन करती है। इस साल भी लगभग 32500 बच्चों को EWS कैटगरी के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए चयनित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण स्कूलों का खुलना अभी तय नहीं है। स्कूल बंद होने और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण पेरेंट्स की भी भूमिका बदलती जा रही है। इसलिए ये निर्णय लिया गया है कि कोविड संबंधी सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए 19 जुलाई से 31 जुलाई के बीच दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में एक स्पेशल पीटीएम का आयोजन किया जाएगा और अभिभावकों को बच्चों की आगे की पढ़ाई और कोरोना काल में पैरेंटिंग से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें