फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP vs BJP: 'सीएम केजरीवाल को मारने की रची जा रही साजिश', दिल्ली सरकार की मंत्री ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 30 May 2024 05:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हेल्थ चेकअप करवाने के लिए ईडी से मात्र सात दिन का समय मांगा। लेकिन आज राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने सात दिन की अंतरिम जमानत बढ़ाने वाली मांग का जबरदस्त विरोध किया।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी - फोटो : X @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सियासत गरमा गई है। आप नेता आतिशी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि साजिश के तहत ईडी और भाजपा केजरीवाल की जमानत का विरोध कर रहे हैं। केजरीवाल ने किडनी चेकअप, हार्ट चेकअप, कैंसर डिटेक्शन के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत मांगी, लेकिन ईडी ने कोर्ट में विरोध किया। शरथ रेड्डी को पीठ दर्द पर नियमित बेल का विरोध न करने वाली ईडी गंभीर बीमारियों की जांच के लिए केजरीवाल की अंतरिम जमानत देने का विरोध कर रही है। ईडी और न्यायिक हिरासत में उनके साथ ऐसा क्या किया गया कि अचानक और अप्रत्याशित तरीके से वजन घट गया।

विज्ञापन


एक पत्रकार वार्ता में बोलते हुए आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने सात दिन की अंतरिम जमानत स्वास्थ्य जांच कराने के लिए मांगी थी। क्योंकि जिस दौरान अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में थे। उनका वजन छह से सात किलो घट गया। अचानक से इतना वजन गिरना गंभीर बीमारियों का द्योतक माना जाता है। उनका कीटोन लेवल, शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। अरविंद केजरीवाल ने एक नामी अस्पताल को डॉक्टर को दिखाया, वहां उन्हें कई जांचे लिखी गईं। उन्होंने सवाल उठाते कहा कि क्यों डॉक्टरों ने उनको इतनी जांचें लिखीं? अरविंद केजरीवाल ने इन सारे चेकअप को करवाने के लिए ईडी से मात्र सात दिन का समय मांगा। लेकिन आज राउज एवेन्यू कोर्ट में भाजपा के राजनैतिक हथियार के तौर पर काम करने वाली ईडी ने सात दिन की अंतरिम जमानत बढ़ाने वाली मांग का जबरदस्त विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें