फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मॉनसून में आबाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार किया गया एक्शन प्लान

Thu, 08 Jul 2021 06:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वहीं इस मौसम में करंट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सब समस्याओं को ध्यान में रख हर साल की तरह इस साल भी उपभोक्ताओं को बेहतर व सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर बिजली कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली की आबाध आपूर्ति के लिए बिजली वितरण कंपनियों ने मॉनसून एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत ट्रांसफॉर्मरों के फाउंडेशन को ऊंचा करने, स्विचगियर्स के ऊपर छतें लगाने, पेड़ की शाखाओं की छंटाई के साथ कई तैयारियां की गई है। मॉनसून में लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफॉर्मरों के आस-पास जालियां लगा दी गई है ताकि जगह-जगह पानी जमा होने से बिजली संबंधी दुर्घटनाओं की आशंका नहीं रहे। 

विज्ञापन


गर्मी और उमस भरे दिनों के बाद मॉनसून दिल्ली पहुंचने वाला है। मॉनसून लोगों को गर्मी और हीट वेव से राहत तो दिलाता है, लेकिन यह अपने साथ नमी, सीपेज व जलभराव जैसी समस्याएं भी साथ लेकर आता है। बारिश का पानी जमा होने और तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने के कारण बिजली की आपूर्ति पर असर पड़ता है।

वहीं इस मौसम में करंट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सब समस्याओं को ध्यान में रख हर साल की तरह इस साल भी उपभोक्ताओं को बेहतर व सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर बिजली कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं से बिजली कंपनियों ने यह भी अनुरोध किया है कि बारिश के दिनों में वे बिजली के पोल, सब-स्टेशनों, ट्रांसफॉर्मरों और स्ट्रीटलाइटों से दूर रहें। साथ ही बच्चों को भी बताएं कि इन उपकरणों के इर्द-गिर्द न खेलें।

बिजली के झटकों व करंट से संबंधित शिकायतों के लिए बीएसईएस के बीवाईपीएल उपभोक्ता 19122 पर और बीआरपीएल उपभोक्ता 19123 पर फोन करें। उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि न सिर्फ बाहर, बल्कि घर में भी मॉनसून के दौरान करंट से सावधान रहें। स्विच गीला हो तो उसे न छुएं। घर में एक टेस्टर रखें और स्विच को छूने से पहले टेस्टर से चेक करें कि कहीं लीकेज तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें