दिल्ली सरकार आपरेशन शिल्ड के सहारे कोरोना वायरस को रोकने की कोशिश में जुटी है। दिल्ली के 21 कन्टेनमेंट इलाकों में चल रहे इस ऑपरेशन के तहत लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। वहीं, उनके जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की जा रही है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए इस ऑपरेशन को लांच किया है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 21 ऐसे इलाकों की पहचान की गई है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा है। इन सभी इलाकों को सील कर दिया गया है। उन्होंने जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है। ऐसे में लोग अपनी जिंदगी के लिए नियमों का पालन करें। इससे दिल्ली को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सकता है।