फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Delhi: दिल्ली में मास्क न पहनने पर अब भी कट रहा सिर्फ 500 रुपये का चालान, पुलिस ने बताई ये वजह

Fri, 20 Nov 2020 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाजार में चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे नियंत्रित कैसे किया जाए, इस पर विमर्श के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद सरकार ने कई अहम फैसले लिए जिसमें से एक था मास्क न पहनने पर 500 रुपये की जगह 2000 का चालान काटना।

विज्ञापन


सरकार ने गुरुवार को ही आदेश जारी कर दिया कि अब से जो भी बिना मास्क पहने घर से निकलेगा उसका 2000 रुपये का चालान कटेगा, लेकिन इसके उलट दिल्ली पुलिस अब भी लोगों का सिर्फ 500 रुपये का चालान काट रही है।

शुक्रवार को भी जितने चालान काटे गए हैं वह सभी 500 रुपये के ही काटे गए हैं। दिल्ली पुलिस से जब इसकी वजह पूछी गई तो दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने बताया है कि उन्हें सरकार की तरफ से अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है।
विज्ञापन


ईश सिंघल ने बताया कि जब तक पुलिस को 500 रुपये की जगह 2000 रुपये के चालान काटने का नोटिफिकेशन नहीं मिलता तब तक पुलिस अपने आप से 2000 का चालान नहीं काट सकती। यही वजह है कि शुक्रवार को भी लोगों के 500 के ही चालान काटे जा रहे हैं। जब भी दिल्ली पुलिस को सरकार की तरफ से 2000 रुपये के चालान का नोटिफिकेशन मिल जाएगा पुलिस 2000 का चालान काटना  शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें