फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: प्रदूषण को लेकर सर्दी से पहले एक्शन में AAP सरकार, बनाया जा रहा विंटर एक्शन प्लान

Sun, 01 Sep 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जो प्रदूषण का स्तर जनवरी से लेकर दिसंबर तक है उसके सभी आंकड़ें सामने हैं। सरकार ने जो दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाई है उससे हमें फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जो प्रदूषण का स्तर जनवरी से लेकर दिसंबर तक है उसके सभी आंकड़ें सामने हैं। सरकार ने जो दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाई है उससे हमें फायदा हो रहा है। दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए 2000 इलेक्ट्रिक बसें लाइ गई हैं। दिल्ली में 24/7 बिजली की गारंटी करके डीजल का प्रदूषण कम किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में फॉरेस्ट ग्रीन बेल्ट को 20% से बढ़ाकर 23.6% कर दिया। लाखों पेड़ दिल्ली में लगाए गए हैं। यह सभी स्थायी समाधान हैं लेकिन इसका परिणाम यह है कि जब हमारी सरकार बनी उसके बाद से आज तक प्रदूषण कम हो रहा है। दिल्ली में लगभग 45% प्रदूषण कम हुआ है।

आप मंत्री ने कहा कि दिल्ली की सरकार 12 महीनें लगातार काम कर रही है लेकिन इस बार भी हम विंटर एक्शन प्लान बना रहे हैं। मैं भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लोगों को कल चिट्ठी लिख रहा हूं। मेरा उनसे निवेदन है कि अगर उनका कोई सुझाव है तो बताएं। हम उसे भी विंटर एक्शन प्लान में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें