फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का प्रदूषण रोकेगा धूल खींचने वाला ये टावर, ऐसे करता है काम

Sat, 17 Feb 2018 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए एंटी पॉल्यूशन टावर का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके जरिये खास तौर पर धूल के महीन कणों को नियंत्रित करने पर निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यह टावर धूल के महीन कणों को अंदर खींचता है और इससे ताजी हवा निकलती है। ट्रायल के दौरान टावर की व्यवहारिकता का पता चलेगा। अगर ट्रायल सफल होता है कि पूरी दिल्ली में इस योजना का विस्तार कर जगह जगह टावर लगाए जाएंगे।

दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि आईटीओ स्थित इंद्रप्रस्थ मार्ग फ्लाईओवर पर टावर लगाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी गुणवत्ता की नाप की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान देखा जाएगा कि पीएम 2.5 व 10 को नियंत्रित करने में यह टावर कितना प्रभावी साबित होता है। उन्होंने दावा किया कि टावर की अपने आसपास की हवा में मौजूद गंदगी को सोखकर शुद्ध हवा का उत्सर्जन करता है।

पर्यावरण मंत्री के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक फ्लाईओवर के पास की वायु की गुणवत्ता के आंकड़े जुटाए जाएंगे। पूर्व के आंकड़ों से नए आंकड़ों की तुलना के आधार पर पता किया जाएगा कि टावर कितना प्रभावी है।

परिणाम बेहतर रहने पर एसे टावर पूरी दिल्ली में लगाया जाएंगे। इससे दिल्ली की आबोहवा साफ करने में मदद मिलेगी। इमरान हुसैन की मानें तो सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करने जा रही है। इसी दिशा में पायलेट प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें