फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राजधानी में छठ पूजा के लिए 16 नवंबर को छुट्टी, रेखा सरकार ने की घोषणा

Fri, 13 Nov 2026 12:11 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर राजधानी में 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : @gupta_rekha (सोशल मीडिया)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद देशभर में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ हो गई है। इस बीच दिल्ली सरकार की तरफ से  राजधानी में 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी, निजी स्कूलों व शिक्षा निदेशालय के कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की गयी है। निदेशक शिक्षा की ओर से सभी विधायलों के लिए आदेश जारी किया गया है। छठ पूजा पर दिल्ली हाईकोर्ट में 16 नवंबर को अवकाश
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने छठ पूजा के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस दिन हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में कोई नियमित न्यायालयीन कार्यवाही नहीं होगी। अदालत के अनुसार, 16 नवंबर के लिए निर्धारित सभी सुनवाइयों को मंगलवार, 17 नवंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है। ये सुनवाइयां उस दिन पहले से सूचीबद्ध मामलों के साथ होंगी। छुट्टी के कारण होने वाले कार्य दिवस के नुकसान की भरपाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट नवंबर के तीसरे शनिवार यानी 21 नवंबर को भी खुला रहेगा और कार्य करेगा। अधीनस्थ अदालतों के लिए भी संबंधित समायोजन किया गया है। अदालत ने अधिवक्ताओं और पक्षकारों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सुनवाई की नई तारीखों की जानकारी नियमित रूप से जांचते रहें।

देश का सबसे लंबा 11 किलोमीटर छठ घाट दिल्लीवासियों को समर्पित
उधर, छठ महापर्व से पहले दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज को बड़ी सौगात दी है। उत्तरी दिल्ली में मुनक नहर के दोनों किनारों पर विकसित किए गए करीब 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। करीब 115.29 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना से दिल्ली में छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को पहले से अधिक व्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि छठ महापर्व से पहले दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देने का काम किया है। छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का पर्व है। इस घाट के बनने से पूर्वांचल समाज के लोग सम्मान और सुविधाओं के साथ पूजा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुनक नहर का यह क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षित था। सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए विकसित किया है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व का आयोजन पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य होगा। वह स्वयं भी विभिन्न घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पर्व मनाएंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह घाट पूर्वांचल समाज की आस्था के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वहीं, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इसे देश में नहर किनारे विकसित होने वाला अपनी तरह का पहला घाट बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निर्माण में पूर्वांचली समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्रद्धालुओं को सम्मान के साथ पूजा की सुविधा मिलना उनका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें