फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डिफेंस कंपनी के एमडी को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग

Fri, 13 Nov 2026 10:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

'विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को नई धमकी मिली है। साहिल लूथरा ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 'विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को नई धमकी मिली है। लूथरा ने 12 नवंबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें 11 नवंबर को रात करीब 8 बजे यह धमकी मिली। उन्होंने इसका आरोप गैंगस्टर रोहित गोदारा पर लगाया है।

साहिल लूथरा ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। लूथरा ने 12 नवंबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत पुलिस सुरक्षा और इस नई धमकी की विस्तृत जांच की मांग की है। शिकायत में पिछले साल 17 अक्तूबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले का भी जिक्र है। लूथरा का आरोप है कि उन्हें 2024 से लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें