फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बजट: जनता के 10,000 सुझावों संग 24 मार्च से सत्र शुरू, CM रेखा गुप्ता बोलीं- महिलाओं और गरीबों पर फोकस

Sat, 22 Mar 2025 06:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ये बजट दिल्ली सरकार का नहीं दिल्ली की जनता का है। सरकार दिल्लीवासियों की भागीदारी के लिए धन्यवाद करती है। इस बजट से एक सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इसमें लोगो की अपेक्षाओं का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकसित दिल्ली बजट को दिल्ली सरकार अंतिम रूप दे रही है। 24 से 28 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में इसे पेश कर दिया जाएगा। इस बजट में खास बात यह है कि सभी वर्गों से लिए गए 10,000 के करीब सुझावों को समाहित किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा है कि यह दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं पर सौ फीसदी खरा उतरेगा। बजट पेश होने के साथ ही डबल इंजन की सरकार का काम अगले गियर में होते हुए सभी को दिखाई देगा, क्योंकि सरकार बनने के तुरंत बाद से दिल्ली को विकसित करने के एजेंडा के साथ सभी विभाग काम कर रहे है और सभी वर्गों के लोगो का जीवन सुधारने का ध्येय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन


विधानसभा में पेश होने वाले बजट के लिए सरकार ने ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। ईमेल पर 3303 और व्हाट्सएप से 6,000 लोगों का सुझाव दिल्ली सरकार को मिला, जिसमें सभी वर्ग मसलन डॉक्टर, इंजीनियर, प्रबुद्ध वर्ग, किसान, महिला, छात्र, व्यापारी आम लोग शामिल है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ये बजट दिल्ली सरकार का नहीं दिल्ली की जनता का है। सरकार दिल्लीवासियों की भागीदारी के लिए धन्यवाद करती है। इस बजट से एक सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इसमें लोगो की अपेक्षाओं का ध्यान रखा गया है।

विशेषकर महिलाओं का ध्यान रखा गया 
साधारण नागरिकों के साथ ही विशेषकर महिलाओं का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली के सपने को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र को ध्यान रखेंग। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाएगा। दिल्ली सरकार के सूत्रों की माने तो पेश होने वाले बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ईवी परिवहन, यमुना पर फोकस रहेगा। साथ ही महिला सम्मान राशि और पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलिंडर गरीबों को देने का रोड मैप रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली के उद्योग को बढ़ावा देने और मध्यम वर्ग पर भी विशेष ध्यान रह सकता है। 
विज्ञापन

दिल्ली का विकास, खीर की मिठास
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के एक दिन पहले विधानसभा परिसर में खीर बांटी जाएगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली का विकास, खीर की मिठास के साथ। विधानसभा में विशिष्ट अतिथियों को भी बुलाया जाएगा। बजट सेशन खीर के साथ शुरू होगा। सोमवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि 24 से 28 मार्च तक बजट सत्र बुलाया गया है। लेकिन इस सत्र को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें