फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार ने टैक्सी ड्राइवरों को लुभाने के लिए चला दांव, ये शुल्क किए माफ

Tue, 15 Oct 2019 09:50 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैलाश गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने टैक्सी ड्राइवरों को लुभाने के लिए नया दाव चला है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने तय किया है कि टैक्सी ड्राइवरों पर लगने वाला फिटनेस परीक्षण शुल्क पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा बाकि सभी शुल्कों को तीन गुना घटा दिया गया है। टैक्सी ड्राइवरों से अब जीपीएस और सिम चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


गहलोत ने बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित दरें एक नवंबर से लागू होंगी। सरकार की नई दरों के हिसाब से परमिट शुल्क, जो पहले 1500 से 2000 रुपये होता था, वो अब घट कर केवल 500 रुपये रह जाएगा। फिटनेस परीक्षण शुल्क जो पहले 600 से 800 रुपये था, नई दरें लागू होते ही पूरी तरह से खत्म हो गया है। 

दिल्ली सरकार के इस कदम से टैक्सी ड्राइवरों ने राहत की सांस ली है। नई दरों के हिसाब से फिटनेस टेस्ट पेन्लटी को एक हजार रुपये से घटा कर 300 रुपये कर दिया गया है। जिस पर अब विलंब शुल्क 50 रुपये की जगह घटाकर 30 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें