42 दफ्तरों के लिए स्टैंडर्ड टाइमिंग चार नवंबर से लागू होने से सुबह देर से शुरू होने वाले दफ्तर शाम को बंद भी देर से होंगे। एक ही रूट पर स्थित अधिकतर कार्यालयों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसका भी ध्यान रखा गया है।
सेहत पर भी है ध्यान
प्रदूषण से बचाव के लिए सड़कों पर चलने वाले अधिकतर लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। वाहनों की कम संख्या और प्रदूषण को और न बढ़ने देने की दिल्ली सरकार की इस कोशिश से लोगों की सेहत पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे कर्मियों व अधिकारियों सहित तमाम दिल्ली वासियों को राहत देने की कोशिशें अभी भी जारी हैं।
इन दफ्तरों में सुबह 9.30 बजे शुरू होगा काम
दिल्ली सचिवालय स्थित प्रशासनिक सुधार, पर्यावरण, ऊर्जा, योजना, ऑडिट, वित्त विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ, विधि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामान्य प्रशासन सहित आईटीओ स्थित लोकायुक्त कार्यालय और भूमि एवं भवन विभाग के दफ्तरों का समय 9.30 बजे किया गया है।
सिविल लाइंस स्थित पर्यटन, श्रम, विकास, कृषि विपणन, राजस्व, दिल्ली अनुसूचित जाति वित्तीय एवं विकास निगम (डीसीएफडीसीएल), दिल्ली खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड और पुरातत्व विभाग के दफ्तर में कामकाज भी सुबह 9.30 से शुरू होगा।
10.30 बजे शुरू होने वाले दफ्तर
आबकारी, शहरी विकास, गृह, आईटी, कला एवं संस्कृति, गुरुद्वारा, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, उच्च शिक्षा, परिवहन, शिक्षा, एमसीडी और राजस्व सहित अन्य दफ्तरों का समय 10.30 बजे किया गया है।
अगर वायु की गुणवत्ता 48 घंटे तक बेहद गंभीर श्रेणी में रहती है तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत कई आपात कदम उठाए जाते हैं। इनमें निर्माण कार्यों पर पाबंदी, सम-विषम जैसी योजना लागू करना, ट्रकों के प्रवेश पर रोक और स्कूलों को बंद करना शामिल होता है।
ईपीसीए की सलाह
- खुले में कोई गतिविधि करने से बचें।
- सुबह-शाम की सैर पर नहीं जाएं। खुले में व्यायाम न करें।
- बच्चों व बुजुर्गों को खुले में जाने से रोके।
- स्कूलों में बच्चों की आउट डोर एक्टिविटी बंद करें।
दिल्ली के प्रदूषण में पराली का धुआं
28 अक्तूबर 15
29 अक्तूबर 25
30 अक्तूबर 35
31 अक्तूबर 44
01 नवंबर 38
तीन साल में दिवाली के बाद दिल्ली का एक्यूआई
2019
28 अक्तूबर 368
29 अक्तूबर 400
30 अक्तूबर 419
31 अक्तूबर 410
01 नवंबर 484
2018
08 नवंबर 390
09 नवंबर 423
10 नवंबर 401
2017
20 अक्तूबर 403
21 अक्तूबर 389
22 अक्तूबर 329
यूपी के शहरों का एक्यूआई
शहर एक्यूआई
हापुड़ 472
बागपत 465
मेरठ 410
वाराणसी 409
कानपुर 403
बुलंदशहर 401
लखनऊ 382
मुरादाबाद 280
आगरा 176
(नोट : आंकड़े फीसदी में)