फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल-राशन कार्ड पर सेहत बीमा चाहती है आप, खुद लागू कर सकती है ये योजना

Wed, 08 Aug 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन

भले ही 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत की घोषणा कर दें। लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार में मतभेद के चलते इस योजना की राह दिल्ली में मुश्किल दिख रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार चाहती है कि बिजली बिल और राशन कार्ड के आधार पर प्रदेश के एक करोड़ बीस लाख लोगों को इस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले। मुख्यमंत्री का कहना है कि 9 हजार रुपये में दिल्ली के निजी अस्पताल सिजेरियन प्रसूति नहीं कर सकते। इस पर केंद्र सरकार ने चर्चा का आश्वासन दिया है।
   
दिल्ली स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. कीर्तिभूषण का कहना है कि केंद्र सरकार वर्ष 2011 की जनगणना में आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर इस योजना का लाभ दिल्ली को देना चाहती है। इसके अनुसार दिल्ली में करीब 24 से 25 लाख लोग ही पात्र हैं। जबकि पिछले सात वर्षों में दिल्ली की आबादी करीब एक करोड़ 80 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह एमओयू होने के आसार

इसी माह एमओयू होने के आसार
जनता की उम्मीदों को लेकर पूछे एक सवाल पर डॉ. कीर्तिभूषण ने कहा कि आयुष्मान भारत को लेकर दिल्ली सरकार भी ज्यादा से ज्यादा परिवारों को इसके दायरे में लाना चाहती है। केंद्र इस योजना पर 60 फीसदी खर्च कर रहा है तो राज्य भी 40 फीसदी भागेदारी रखता है। चूंकि केंद्र से अब तक सुझावों पर चर्चा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस माह के अंत तक एमओयू साइन किया जा सकता है।       

मोदी नहीं तो एके केयर योजना उतरेगी दिल्ली में 
दिल्ली स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक ने बातचीत में स्पष्ट संकेत दिए हैं कि दिल्ली एवं केंद्र सरकार के बीच शर्तों पर सहमति नहीं बनती है तो राष्ट्रीय राजधानी में मोदी नहीं, बल्कि एके केयर योजना लागू होगी। इसमें पांच लाख रुपये का सालाना बीमा मिलेगा और इसके लिए बिजली बिल और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड की शर्तों के तहत ही लोगों को लाभ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें