फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार भी खोल सकती है स्टेट आई बैंक, दिल्लीवालों को ही मिलेगी सुविधा

Wed, 05 Sep 2018 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आई बैंक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

नेशनल आई बैंक (एनईबी) की तर्ज पर दिल्ली सरकार भी जल्द ही दिल्ली स्टेट आई बैंक की शुरूआत कर सकती है, जिसे खासतौर पर दिल्ली वालों के लिए ही बनाया जाएगा। इस आई बैंक में आंखें दान करने से लेकर जरूरतमंदों को आंखें मुहैया करवाने तक की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


फिलहाल जिस किसी को भी आंखें दान करनी हैं या आंखों की जरूरत है, उसे नेशनल आई बैंक से संपर्क करना पड़ता है या फिर अस्पताल स्वयं आंख दान करने वाले और पाने वाले के लिए एनईबी से संपर्क करता है।

वर्तमान में जो व्यक्ति आंखें दान करता है, अस्पताल उन आंखों को एनईबी तक पहुंचाते हैं लेकिन दिल्ली स्टेट आई बैंक खुल जाने के बाद दिल्ली के अस्पताल यहीं पर आंखों के लिए संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल आई बैंक के चेयरमैन डा. जेएस टिटियाल बताते हैं कि नेशनल आई बैंक के साथ दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल सहित कुछ अन्य अस्पताल जुड़े हैं, जो दिल्ली सरकार के हैं। अब दिल्ली सरकार दिल्ली स्टेट आई बैंक खोलने की योजना बना रही है। हालांकि यह कब तक बनेगा, यह तय नहीं है लेकिन इसे बनाने की बात उठी है।
  
डा. टिटियाल का कहना है कि नेशनल आई बैंक से दिल्ली के जो अस्पताल जुड़े हैं, उनसे साल में 230 से 250 तक आंखें दान में आती हैं और दिल्ली के ही जरूरतमंद लोगों को यहां से आंखें दी जाती हैं। नेशनल आई बैंक की सुविधा पूरे देश को मिलती है, जबकि दिल्ली स्टेट आई बैंक खुलने पर इसकी सुविधा सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही मिलेगी।

हालांकि उनका कहना है कि हमारे देश में डोनर की भारी कमी है, जिसकी वजह से देने वाले और पाने वाले के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा लेकिन इस बीच एक अच्छी बात यह है कि साल दर साल लोग आंखों के दान के प्रति जागरूक हो रहे हैं। दिल्ली स्टेट आई बैंक पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ़ कीर्ति भूषण का कहना है कि अभी इसे लेकर कोई खास तैयारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा हो जाता है तो गुरु नानक आई सेंटर को ही आई बैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें