अमेरिका में पढ़ाई कर रही युवती ने हौजखास में मॉडल एजेंसी चलाने वाले दोस्त से स्पेनिश मॉडल की नजदीकियां बढ़ने पर मॉडल का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया।
इतना ही नहीं उसने अकाउंट पर उसका फोटो व मोबाइल नंबर भी डाल दिया। उसने यह काम प्रेमी के छोटे भाई मानस उपाध्याय के साथ मिलकर किया।
लगातार अश्लील कॉल आने से परेशान मॉडल ने स्पेनिश एंबेसी के जरिये हौजखास थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मानस को गिरफ्तार कर लिया।