फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से आहत किशोरी ने निगला जहर, युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

Sun, 01 Sep 2019 11:46 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली के बुध विहार इलाके में 17 साल की किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा का कहना है कि जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने परिजनों के साथ बुध विहार इलाके में रहती है और घरों में साफ-सफाई का काम करती है। 

शुक्रवार को किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की थी। परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि किशोरी ने 100 नंबर पर कॉल कर दुष्कर्म किए जाने की बात कही। 
विज्ञापन


पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि वह युवक को दस माह से से जानती है। युवक लेंटर डालने का काम करता है और उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। 

जब किशोरी ने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया, जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें