ई-बिल प्राप्त करने के लिए बिजली कंपनी टाटा पावर ने एक नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करते ही ई-बिल उपभोक्ता को प्राप्त हो जाएगा। ई-बिल प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 7303482071 पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद सीए नंबर जुड़वाना होगा। उपभोक्ता ने अपने मोबाइल नंबर को टाटा पावर के साथ पंजीकृत नहीं करवाया है तो कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 19124 पर फोन करके करवा सकते हैं। यह शुरुआत उपभोक्ताओं को कोरोना के संक्रमण से बचाने तथा बिजली बिलों को उन तक पहुंचाने के लिए की गई है।
वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के बाद परिवहन विभाग ने नए लिंक की शुरुआत की
वहीं दूसरी ओर ऑटो चालकों को आर्थिक राहत देने के लिए आवेदन की शुरुआत के पहले दिन भारी ट्रैफिक को देखते हुए सहूलियत के लिए अतिरिक्त लिंक की शुरुआत की गई है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट में स्पष्ट करते हुए कहा कि नए लिंक के बाद चीजें बहुत बेहतर हुई हैं। अब तक 9023 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। चूंकि अभी भी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक है, इसलिए एक अतिरिक्त लिंक प्रदान किया गया है। उन्होंने ट्वीट में चालकों से अनुरोध किया है कि पैरा ट्रांजिट वाहनों के लिए सभी अतिरिक्त लिंक पीयूसीसी.डीईएलएचआई.एनआईसी.इन/सीवीएफए/ का प्रयोग करें।