दिल्ली के बेगमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 70 कारतूस, 6 पिस्तौल, 3 बुलेट प्रूफ हेलमेट और 3 बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद किए हैं।
Three bulletproof jackets and other materials including 70 live cartridges, 6 pistols and 3 bulletproof helmets recovered from the possession of the 4 criminals who were injured in the encounter in Begum Pur area today: Delhi Police https://t.co/yonfiTnG4L pic.twitter.com/2PlU4x3yXF
दिल्ली स्पेशल सेल, जनकपुरी को जनकारी मिली की लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेरी- सुबे गुर्जर गैंग के वंछित बदमाश सोनू मित्राउ, रोहित, अमित और रविंद्र दिल्ली के रोहिणी इलाके में अपने किसी दुश्मन को मारने आ रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने खेड़ा गांव से रोहिणी सेक्टर 26 तक ट्रैप लगाया गया।