फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा देश का माहौल खराब करने की ‘बड़ी साजिश’ थी : नित्यानंद राय

Thu, 08 Oct 2020 11:53 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली दंगे देश का माहौल खराब करने की ‘बड़ी साजिश’ थी। लेकिन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) जैसे सुरक्षा बलों ने वक्त रहते अराजकता फैलाने वाले उपद्रवी तत्वों को रोकने में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


राय आरएएफ की 28वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में जवानों को संबोधित कर रहे थे। आरएएफ की स्थापना 1992 में सीआरपीएफ की विशेष दंगा विरोधी विंग के तौर पर की गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली दंगों के जरिए देश में गड़बड़ी उत्पन्न करने की बड़ी साजिश रची गई थी लेकिन आरएएफ जवानों ने दंगाइयों के नापाक मंसूबों को पूरी तरह से पस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि दंगों और प्रदर्शनों के दौरान आपको चोट आई, नुकसान पहुंचा लेकिन आपने बल का इस्तेमाल उसी समय किया जब हिंसक भीड़ ने समाज की शांति को भंग करना शुरू किया। इस फरवरी में उत्तरपूर्व दिल्ली में भड़की संप्रदायिक हिंसा के दौरान आरएएफ की तैनाती की गई थी। इस हिंसा में 53 लोग मारे गए थे और करीब 200 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


इन मामलों में दिल्ली पुलिस अदालत में कई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों में आरएएफ की 15 बटालियन (15,000 जवान) तैनात हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर आरएएफ जवानों व अधिकारियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें