फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: निगम की बैठक में हंगामे पर नेता विपक्ष समेत चार पार्षद निलंबित, मेयर बोलीं- भाजपाई नहीं चलने दे रहे सदन

Fri, 29 Dec 2023 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मेयर के आग्रह पर भी पार्षद शांत नहीं हुए। इस कारण मेयर ने नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा के चार पार्षदों को 15 दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बैठक में हंगामा.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी सदन की बृहस्पतिवार को  बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने दिल्ली सरकार के दवा घोटाले के मसले पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मेयर के आग्रह पर भी पार्षद शांत नहीं हुए। इस कारण मेयर ने नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा के चार पार्षदों को 15 दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। इसके बाद आप पार्षदों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच नेता सदन ने एजेंडा पास कर दिया। इसके बाद मेयर ने अनिश्चितकाल के लिए सदन की बैठक स्थगित कर दी।

विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं के 20 प्रस्ताव पारित
इस बीच नेता मुकेश गोयल ने एजेंडा पास करना शुरू कर दिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 20 प्रस्ताव पास किए, जबकि चार प्रस्ताव स्थगित किए और दो प्रस्ताव वापस कर दिए। स्थगित किए गए प्रस्तावों में ट्रांसफर ऑफ लैंड एप्रोच रोड, सेंट्रल जोन में तीन जगह मल्टीलेवल पार्किंग, शांति देवी स्पोर्ट्स क्लब और टोल टैक्स की पेमेंट से संबंधित प्रस्ताव शामिल है।

भाजपाई नहीं चलने दे रहे सदन : मेयर
सदन की बैठके के बाद मेयर शैली ओबराय ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली वासियों के कार्यों में अड़ंगा लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। इस साजिश के तहत भाजपा सदन नहीं चलने दे रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी की मांग
सदन की बैठक शुरू होते ही आप पार्षद प्रीति अपने इलाके की एक समस्या की ओर से मेयर का ध्यान आकर्षित करने लगी। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की एक कमेटी ने सभी सील दुकानों को डी-सील करने के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। इसी बीच उन्होंने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाइयां वितरित करने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग करनी शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा के पार्षद दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वे सीटों पर चढ़कर हाथों में दवाई घोटाले व अन्य मामलों में आप को घेरने संबंधी बातें लिखी तख्तिया व बैनर लहराने लग गए। 

चेतावनी के बाद भी नहीं हुए शांत
मेयर शैली ओबराय ने उनको कई बार शांत होने का आग्रह करने के साथ-साथ चेतावनी दी, लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने राजा इकबाल सिंह, योगेन्द्र वर्मा, गजेंद्र सिंह और रवि नेगी को 15 दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया। इस तरह वह आगामी 15 दिन के दौरान सदन की होने वाली बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके बाद भी भाजपा पार्षदों ने आप के खिलाफ नारेबाजी करने का सिलसिला जारी रखा। उधर आप पार्षदों ने भी पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।

बैठक में नियमों का नहीं हुआ पालन : राजा इकबाल
नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल ने संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को सदन की बुलाई गई बैठक पर सवाल उठाया। मेयर ने पिछले सदन की बैठक की कार्यवाही पर मुहर नहीं लगाई। इसके अलावा बैठक में अल्पकालिक चर्चा और आधे घंटे की बहस निर्धारित नहीं थी। उन्होंने कहा कि मेयर मनमानी कर रही है और जनता के हितों से उनको कोई सरोबार नहीं है। बैठक में आप के तानाशाही रवैये के कारण हंगामा हुआ। बैठक में आप की कोई रचनात्मक भूमिका नहीं रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें