फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे दिल्ली के 40 हजार रेजिडेंट डॉक्टर, मरीज होंगे परेशान

Thu, 23 Mar 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉक्टर सामू‌ह‌िक छु्ट्टी पर मरीजों को होगी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) ने महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर्स के समर्थन में आज (बृहस्पतिवार) एक दिन के लिए सामूहिक छुट्टी पर रहने की बात कही है।
विज्ञापन


सुबह नौ से चार बजे तक रेजिडेंट डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा प्रभावित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। एम्स के अलावा दिल्ली के करीब 40 सरकारी अस्पतालों के 20 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर अवकाश पर रह सकते हैं।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पंकज सोलंकी ने बताया कि बुधवार शाम फोरडा के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर्स के समर्थन में एक दिन की सामूहिक छुट्टी पर रहने का निर्णय लिया है। इस दौरान वार्ड से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक में ड्यूटी न करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


फोरडा के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि महाराष्ट्र के डॉक्टरों की मांग नहीं मानी जाती अथवा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तब दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में भी रेजिडेंट डॉक्टर्स चिकित्सा सेवा प्रभावित कर सकते हैं। कई राज्यों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स के समर्थन में चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें