पूर्वी दिल्ली में वेस्ट विनोद नगर में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल सिंह उर्फ भुरू की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना उस वक्त हुई जब राहुल सुबह की सैर पर निकले थे। वह रोजाना की तरह अपनी सैर कर ही रहे थे कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने मयूर पब्लिक स्कूल के पास उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल पर आठ माह पहले भी हमला किया गया था, लेकिन उस हमले में वह बच गया।