फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : देश का सबसे बड़ा और एशिया का प्रतिष्ठित आहार मेला प्रगति मैदान में कल से, 8 मार्च तक चलेगा

Mon, 03 Mar 2025 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भारतीय उद्योग परिसंघ (आईटीपीओ) की ओर से आयोजित आहार का यह 39वां संस्करण भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का सबसे बड़ा और एशिया का सबसे प्रतिष्ठित खाद्य व आतिथ्य उद्योग का आयोजन आहार-द इंटरनेशनल फूड एंड हॉस्पिटैलिटी फेयर मंगलवार से प्रगति मैदान में शुरू होगा। इसका आयोजन चार से आठ मार्च तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (आईटीपीओ) की ओर से आयोजित आहार का यह 39वां संस्करण भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस आयोजन में दुनिया भर के 1700 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, जिनमें 80 से अधिक विदेशी प्रदर्शक शामिल होंगे जो 17 देशों से आए हैं। 

आहार में खाद्य और पेय पदार्थों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें मसाले, सुगंधित चाय, कॉफी, चॉकलेट, बेकरी और कन्फेक्शनरी उत्पाद शामिल होंगे। इसके अलावा आयोजन में होटल और रेस्तरां उपकरण, घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए खाद्य प्रसंस्करण उपकरण और आतिथ्य उद्योग से संबंधित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


आहार मेले के दौरान भारतीय पाककला मंच द्वारा आयोजित कलिनारी आर्ट इंडिया नामक एक पाक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के प्रमुख शेफ और पाक विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें