फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दिल्ली में कोहरे का असर, नौ ट्रेनों के परिचालन में हुई देरी

Wed, 09 Jan 2019 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को ठंड और कोहरे का असर रहा जिससे नौ ट्रेन औसतन तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण नौ ट्रेन औसतन तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। शहर में कोहरा छाये रहने के कारण विलंब से चवलने वाली वाली ट्रेनों में पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्रा मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, महाबोधि एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता घट कर 200 मीटर तक और सफदरजंग में 400 मीटर तक आ गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें