फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः खड़ी थी बसें अचानक एक के बाद एक लगी 5 बसों में आग, मचा हड़कंप

Tue, 28 Nov 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में मंगलवार सुबह अचानक ही पांच बसों में अचानक एक के बाद एक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार तिमारपुर पुलिस स्टेशन के बाहर पार्किंग है जहां प्राइवेट बसें व वॉल्वो बसें खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन


आज सुबह अचानक ही वहां खड़ी एक बस में आग लग गई जिसके बाद उससे सट कर खड़ी अन्य बसों ने आग पकड़ ली और 5 बसें जलकर स्वाहा हो गईं। आग की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

इस वक्त आग पर काबू पा लिया गया है। आग का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Delhi: 5 buses parked in Timarpur Police Station parking area caught fire, fire under control now, reason of fire yet to be ascertained, investigation underway. pic.twitter.com/ZPRCHzVWCY— ANI (@ANI) November 28, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें