फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पहले कोविड मरीज ने कहा, वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें लोग

Tue, 12 Jan 2021 01:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली के पहले कोरोना मरीज ने लोगों से वैक्सीन को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देरे की अपील की है। मयूर विहार निवासी रोहित दत्ता (46) को एक मार्च 2020 को कोविड की पुष्टि हुई थी। वह दिल्ली में संक्रमण के पहले मरीज थे। 

विज्ञापन


दत्ता ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद देश के वैज्ञानिकों ने टीके को बनाया है। उनकी मेहनत का फल अब देश को मिलने वाला है। ऐसे में सभी को टीकाकरण कराना चाहिए और वैक्सीन के विषय में कोई भ्रतिंयां मन में नहीं रखनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पिछले साल लोगों ने कोविड का भयानक रूप देखा है। किस प्रकार से रोजाना मरीजों की मौत हो रही थी। अब वैज्ञानिकों ने संक्रमण की दवा बना ली है तो उसपर यकीन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दत्ता ने कहा कि जब पोलियों की वैक्सीन आई थी। उस दौरान भी कई अफवाह उड़ाई गई थी, लेकिन लोगों ने अपने बच्चों को टीका लगवाया और देश पोलियो मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों को वैज्ञानिकों पर भरोसा रखते हुए कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। इससे देश को इस महामारी को हराने मे मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें