फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में कई राउंड गोलीबारी, एक की मौत; पुलिस को रंजिश की आशंका

Wed, 19 Jun 2024 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसमें एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आपसी रंजिश में गोलीबारी की आशंका जताई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में मंगलवार रात कई राउंड गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आपसी रंजिश में गोलीबारी की आशंका जताई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को देर रात पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में आपसी दुश्मनी में गोलीबारी और एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पीसीआर कर्मी घायल युवक को डीडीयू अस्पताल ले जा चुके थे।

अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक की पहचान की जा रही है। घटनास्थल पर पता चला कि कुछ लोग बर्गर किंग में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ हमलावर आए और युवक को निशाना बनाकर गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने करीब एक दर्जन गोलियां चलाईं हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें