फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी से थर्राया गोविंदपुरी, तीन गंभीर

Mon, 06 Aug 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फायरिंग करते हुए दोनों पक्ष
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व दिल्ली का गोविंदपुरी इलाका रविवार सुबह गोलियां की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। शिव मंदिर बी-ब्लॉक ट्रांजिट कैंप के पास कुछ असामाजिक तत्वों की ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक युवक को आरोपियों पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन


तीनों धीरज उर्फ मोनू (29), नरेंद्र (24) और  नीरज (25) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दो ही युवकों को गोली लगी है, जबकि तीसरे युवक की पिटाई की गई है। 

झगड़ा एक पुराने मामले पर समझौता करने को लेकर हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस गोली चलाने वाले पक्ष के कादिर उर्फ लल्ला समेत अन्य की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक काफी समय से धीरज और कादिर नामक युवकों में रंजिश चल रही थी। दोनों ही गोविंदपुरी इलाके में ट्रांजिट कैंप में रहते हैं। विवाद को लेकर पहले एफआईआर भी दर्ज है। 
विज्ञापन

शनिवार दोनों पक्ष समझौता करने के लिए जुटे थे। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सुबह करीब 6.05 बजे कादिर व उसके साथियों ने धीरज व उसके साथियों की पिटाई करने के अलावा उन पर दनादन गोलियां चला दी। 

हमले में धीरज और उसके दो साथी नरेंद्र और नीरज बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया। पुलिस की मानें तो तीनों ही युवक बयान देने की हालत में नही हैं। 

इधर गोली चलाने वाले आरोपी फरार है। पुलिस को घटना स्थल के पास एक बिल्डिंग पर लगा सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हुई। पुलिस उस फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें