स्वदेशी जागरण मंच ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सरकारी एजेंसियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में पराली जलाए जाने की समस्या का समाधान निकालने में नाकाम रही हैं जबकि यह राष्ट्रीय राजधानी व आसपास के उत्तर भारतीय राज्यों में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने दिवाली पर सभी प्रकार की आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने के केजरीवाल सरकार के फैसले पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे अनुचित और अवैज्ञानिक करार दिया है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध का केजरीवाल सरकार ने यह निर्णय लोगों को गुमराह करने और राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के वास्तविक कारणों से दिल्लीवासियों का ध्यान हटाने के लिए लिया है।
स्वदेशी जागरण मंच ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सरकारी एजेंसियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में पराली जलाए जाने की समस्या का समाधान निकालने में नाकाम रही हैं जबकि यह राष्ट्रीय राजधानी व आसपास के उत्तर भारतीय राज्यों में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है।
विज्ञापन
मंच ने एक बयान में कहा कि वह दिल्ली में दिवाली के मौके पर आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध के दिल्ली सरकार के फैसले का कड़ा विरोध करता है क्योंकि यह अनुचित है। स्वदेशी जागरण मंच ने कहा, ''एसजेएम सभी राज्य सरकारों से पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान निकालने और दिवाली पर आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध हटाने का आग्रह करता है।''