फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, चपेट में आने से दो की मौत; चार लोग झुलसे

Sun, 25 May 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.40 मिनट पर दमकल विभाग को शाहदरा के मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घायलों और शवों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। टीकमगढ़ एमपी निवासी बृजेश (19) और मनीराम (18) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में हरिशंकर (19) शामिल हैं, जो 45% जल गए हैं, रिंकू (18) 30% जल गए हैं, मुकेश (22) और विपिन (19) 7% जल गए हैं। स्टेशन के इंचार्ज विनोद राठौर को हिरासत मे्ं लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। 400 वर्ग गज के टिन शेड के नीचे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लगी थी। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। 

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, दो जले हुए शव मिले है। चार लोगों का जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इस पहले भी पिछले सप्ताह भी शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में ई रिक्शा चार्ज करने के दौरान आग लगी थी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के उद्योग नगर में कपड़े की फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

उधर, दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। अग्निशमन विभाग को घटना की सुबह करीब 5.25 बजे सूचना मिली। 

सूचना मिलते ही उद्योग नगर में एफ-11 पते पर कुल 10 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें