फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नेहरू प्लेस स्थित ट्रैफिक पुलिस की पिट में आग लगी, 100 से ज्यादा वाहन जले; जांच-पड़ताल शुरू

Fri, 04 Apr 2025 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आग़ में 100 से ज्यादा  वाहन जल गए। अग्निशमन विभाग की 6 से ज्यादा गाड़ियों ने करीबन तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आग काबू में... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित ट्रैफिक पुलिस की पिट में बृहस्पतिवार दोपहर को आग लग गई। आग़ में 100 से ज्यादा  वाहन जल गए। अग्निशमन विभाग की 6 से ज्यादा गाड़ियों ने करीबन तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के संबंध में दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर फोन आया था।  कॉल में बताया  गया कि  पिट में खुले क्षेत्र में रखे दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया गाड़ियों सहित लगभग 50 गाड़ियों में आग लगी है।

लपटों पर काबू पाने में तीन घंटे से भी ज्यादा का समय लगा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने की प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही, लेकिन अंदाजा है कि 100 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा, ‘शुरू में पुलिस ने दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी थीं। सूचना मिली है कि आग में कुछ ऐसी गाड़ियां भी जल गईं, जिन्हें आपराधिक मामलों में जब्त किया गया था।  घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह पिट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की है और ट्रैफिक हेडक्वॉर्टर के अधिकारी प्रभावित गाड़ियों की संख्या की जांच करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए। दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपाय रवि कुमार सिंह ने बताया कि कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें