दिल्ली के जौनापुर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां स्थित झुग्गी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण दिल्ली के जूनापुर इलाके में शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 56 मिनट पर कोहली फॉर्म के पास झुग्गी में छोटे एलपीजी सिलेंडर ब्लॉस्ट के बाद आग लग गई।
आग से वहां एक पब्लिक टॉयलेट में भी आग लग गई। हादसे में तीन से चार लोगों के झुलसने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया। आग पर करीब एक बजे काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।