फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने वाली इमारत का पिछले हफ्ते हुआ था सर्वेक्षण, ऊपरी मंजिलों पर लगा था ताला 

Mon, 09 Dec 2019 04:07 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र स्थित जिस चार मंजिला इमारत में रविवार को भीषण आग लगी थी, नगर निगम ने उसका पिछले ही हफ्ते सर्वेक्षण किया था लेकिन ऊपर के तलों पर ताला लगा होने की वजह से पूरी इमारत का निरीक्षण नहीं हो पाया था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा कि अधिकारी फिर से इमारत का दौरा करने वाले थे और तदनुसार ऊपर के तलों का निरीक्षण करके कारण बताओ नोटिस जारी करते। अधिकारियों द्वारा की गई प्रांरभिक जांच में सामने आया कि यह आग इमारत की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने दावा किया, निगम अधिकारियों ने पिछले हफ्ते इमारत का सर्वेक्षण किया था लेकिन ऊपर की मंजिलों पर ताला लगा हुआ था जिससे पूरी इमारत का निरीक्षण नहीं हो पाया। यह इमारत दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) कानून, 2006 के तहत आती है जो अनधिकृत निर्माण को सील होने से बचाता है।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, अधिकारियों को अगर यह इमारत दिल्ली के मास्टर प्लान के प्रावधानों के तहत घरेलू इकाई के तौर पर अनुमेय नहीं लगती तो इसे बंद कर दिया जाता। रविवार सुबह इस इमारत में लगी भीषण आग में 43 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें