आरोपी की पहचान बरेली निवासी मोहम्मद जाबिर के रूप में हुई है। आरोपी को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सात से आठ माह जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली थी।
स्वरूप नगर थाना पुलिस ने ओडिशा से ट्रक में गांजे की खेप लेकर आ रहे ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी मकई की बोरियों के ढेर में छिपाकर खेप लेकर आ रहा था। पुलिस ने ट्रक से 787 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सरगना के कहने के बाद आरोपी को खेप आगे गंतव्य तक पहुंचानी थी।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान बरेली निवासी मोहम्मद जाबिर के रूप में हुई है। आरोपी को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सात से आठ माह जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वरूप नगर थाना प्रभारी आलोक रंजन को इलाके से ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर गुजरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही एक टीम गठित की गई। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि श्मशान घाट नाला रोड नंगली पूना के पास एक ट्रक खड़ा है, जिसमें गांजा लदे होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक में सवार मोहम्मद जाबिर को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक से 787 किलोग्राम गांजा मिला।
जाबिर ने बताया कि मेरठ निवासी सोनू के कहने पर वह ओडिशा के कालाहांडी के भवानी पुटनम गया था, जहां उसकी मुलाकात राजू से हुई, जिसने उसे मकई की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा से भरा ट्रक सौंप दिया। उसे यह कहा गया था कि दिल्ली पहुंचने के बाद वह आगे की दिशा के लिए शमशान घाट, नाला रोड के पास इंतजार करे, जहां पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।