फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति मैदान के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Thu, 22 Aug 2019 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के प्रगति मैदान में गेट नंबर छह के सामने स्थित निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि उन्हें आग लगने की सूचना सुबह करीब 11 बजे मिली थी, जिसके बाद दमकल के पांच वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

दमकल अधिकारी ने बताया कि यह आग इतनी ज्यादा नहीं फैलती, लेकिन ऐसा लगता है कि शटरिंग के काम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में आग लग गई थी, जिस वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें