फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बवाना और मुस्तफाबाद में लगी भीषण आग, एक की मौत, दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर

Thu, 19 May 2022 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुस्तफाबाद इलाके में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है, वहीं बवाना में अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
विज्ञापन
बवाना की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के दो इलाकों में आज भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई और एक शख्स की जान चली गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में और मुस्तफाबाद में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि दोनों ही फैक्टरियों ने फायर एनओसी नहीं ली थी।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद में इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, एक की मौत
जानकारी के अनुसार में अकबरी मस्जिद रोड स्थित गली नंबर 23, मुस्तफाबाद इलाके में आज दिन में करीब 12:18 बजे एक इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने सात लोगों को बाहर निकाला जिसमें से इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप झुलस गया है। अन्य पांच लोगों को मामूली रूप से चोटें आई हैं जिनका उपचार जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन


बवाना की फैक्टरी में लगी आग
बवाना औद्योगिक इलाके में स्थित एक फैक्टरी में सुबह करीब 11.45 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और दमकल की 17 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


हालांकि यहां आग कैसे लगी और इसमें कितनी क्षति हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यहां आग बुझाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें