फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : डायल ने रंगपुरी में बनाया डंपिंग यार्ड तो हो गई एफआईआर, नगर निगम ने की थी शिकायत

Mon, 17 Mar 2025 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि डायल एयरपोर्ट से निकलने वाले कचरे को हवाई अड्डे के नजदीक रंगपुरी में जगह-जगह डंप कर रहा था। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की शिकायत पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के खिलाफ वसंतकुंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि डायल एयरपोर्ट से निकलने वाले कचरे को हवाई अड्डे के नजदीक रंगपुरी में जगह-जगह डंप कर रहा था। 

विज्ञापन


इससे न सिर्फ विमानन सुरक्षा को खतरा बना हुआ था बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरे भी बने हुए थे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसडीएम, पुलिस अधिकारियों और नगर निगम अधिकारियों ने डायल अधिकारियों की मौजूदगी में रंगपुरी का निरीक्षण किया। 

जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। रंगपुरी में कई स्थानों पर कूड़ा फेंका गया था। पुलिस को दी शिकायत में एमसीडी (ईएमएस) के जूनियर इंजीनियर संघप्रिय शाक्य ने बताया कि वह नजफगढ़ जोन में तैनात हैं। खबर मिली थी कि एयरपोर्ट के नजदीक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


सात मार्च को एसडीएम ने नोटिस भेजकर रंगपुरी में निरीक्षण करने की बात की। आठ मार्च को एसडीएम, एमसीडी अधिकारी, पुलिस की टीम डायल अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण करने पहुंची। 

छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जूनियर इंजीनियर ने अपनी शिकायत में बताया कि डायल ने पर्यावरण कानूनों और नगर पालिका नियमों का उल्लंघन किया है। वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें