फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : उप-प्रधानाचार्य को छात्रों ने कमरे में बंद करके पीटा, बाहरी लड़के को हॉस्टल में रखने की हो रही थी मांग

Mon, 17 Mar 2025 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोप स्कूल के ही छात्रों पर लगा है। आरोपी छात्रों ने एक बाहरी लड़के को हॉस्टल में रखने की मांग की थी। 
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के पंचकुईयां रोड के एक स्कूल में उप-प्रधानाचार्य और एक अन्य स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के ही छात्रों पर लगा है। आरोपी छात्रों ने एक बाहरी लड़के को हॉस्टल में रखने की मांग की थी। मना करने आरोपियों ने कमरे में बंद कर दोनों की पिटाई की। उप-प्रधानाचार्य ने मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कमल गुप्ता (बदला हुआ नाम, 48) सपरिवार उत्तम नगर में रहते हैं। वह पंचकुईयां रोड के एक विद्यालय में उप-प्रधानाचार्य हैं। 12 मार्च को वह स्कूल के दफ्तर में एक सहायक शिक्षक के साथ बैठकर वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार कर रहे थे।  

इस बीच हॉस्टल वार्डन कुछ छात्रों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने एक लड़के का नाम लेते हुए कहा कि इसे हॉस्टल में रखने की इजाजत दे दें। कमल ने इसके लिए मना कर दिया। वह लड़का उनसे बदसलूकी करने लगा। इस बीच कुछ और युवक वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कमल व दूसरे टीचर को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बैट से भी पीटने का आरोप लगाया। बाद में उनको कमरे में बंद कर आरोपी मौके से भाग गए। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला कटवाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें