फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घमासानः सरकारी दुकानों से गायब रहे प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में महंगाई बढ़ने के साथ प्याज की खपत भी बढ़ती दिख रही है। सरकार का दावा है कि रोजाना 30 मैट्रिक टन(30 हजार किलो) प्याज सरकार दुकानों पर बिक रहा है।
विज्ञापन


फिर आवक भी अधिक है लेकिन कीमतें नीचे नहीं जा रही हैं। इसके पीछे दिल्ली सरकार को जमाखोर की साजिश भी दिख रही है। यही वजह है कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को पत्र लिखकर उत्पादक राज्यों में जमाखोरी रोकने की मांग रखी है।

पत्र में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने लिखा है कि बेमौसम बरसात के कारण प्याज पैदावार पर असर पड़ा है। इससे लासलगांव(नासिक) के थोक बाजार में प्याज की उपलब्धता कम है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को भेजी चिट्टी

खुदरा बाजार की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्माल फार्मर्स एग्री बिजनेस कॉन्सोर्टियम(एफएफएसी) के जरिये प्याज का भंडारण कर लिया था। सरकार कीमतों पर अंकुश केलिए 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन प्याज की कीमतों में कमी और पर्याप्त आपूर्ति केलिए केन्द्र सरकार से  मदद की जरूरत महसूस हो रही है। आपसे अनुरोध है कि उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक व मध्य प्रदेश में जमाखोरी या कालाबाजारी न हो यह सुनिश्चित करें।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने अपने स्तर पर प्याज का हाहाकार रोकने की कोशिश और तेज कर दी है। रोजाना करीब 30 हजार किलो प्याज सरकारी दुकान पर बेचने के साथ ही सोमवार को 20 मोबाइल वैन को सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रों में भेजने का फैसला सरकार ने किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाला विरोध का नया तरीका

हालांकि इसमें नए वैन आठ ही होंगे। दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्याज केथोक व्यापारियों की मीटिंग भी दिल्ली सचिवालय में बुलाई है। मीटिंग में यह जानने की कोशिश सरकार करेगी कि आखिर प्याज की आपूर्ति अधिक होने, राजस्थान की प्याज 35-40 रुपये किलो आने केबावजूद बाजार में प्याज कीमतें इतनी महंगी क्यों है? वहीं फुटकर दुकानदारों पर भी सरकार नजर रख रही है।

दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतें और सरकारी दुकान पर लग रही लंबी कतार के बीच प्रदेश महिला कांग्रेस ने विरोध का नया तरीका निकाला है। सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस सेल्फी विद अनियन(प्याज के साथ सेल्फी) से विरोध दर्ज करवाएंगे।

इतना ही नहीं भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने थाली और चम्मच केसाथ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पर पहुंचेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें