फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पिता ने नहीं दिया था बच्चियों को दूध और पानी... रखा कमरे में बंद, भूख से तड़प तड़प कर दम तोड़ा

Thu, 11 Jul 2024 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी ने दोनों बच्चियों को एक कमरे में बंद रखा और उन्हें दूध, पानी आदि कुछ भी नहीं दिया। दोनों नवजात बच्चियों ने भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अपनी तीन दिन की दो नवजात बच्चियों की तड़पा-तड़पा कर हत्या करने वाले आरोपी कलयुगी पिता नीरज सोलंकी (32) को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोनों बच्चियों को एक कमरे में बंद रखा और उन्हें दूध, पानी आदि कुछ भी नहीं दिया। दोनों नवजात बच्चियों ने भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ बच्चियों को दफना भी आया। मां को पता लगा तो उसने इसकी शिकायत की। स्थानीय पुलिस आरोपी के पिता समेत कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार सुल्तानपुरी थाना, दिल्ली को तीन जून को पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि कॉलर ने बताया कि उसके जीजा ने अपनी तीन दिन की जुड़वां बच्चियों को मार कर शव दफना दिए हैं। संबंधित एसडीएम से अनुमति लेकर दोनों बच्चियों के शवों को निकाला गया। पुलिस ने छह जून को दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शवों को उनके मामा को सौंप दिया गया। उसके बाद गाँव इस्मीला, रोहतक निवासी बच्चियों की मां की शिकायत पर रोहतक में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी नीरज सोलंकी फरार था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर योगेश की टीम उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाई तो पता लगा कि आरोपी पुलिस को चकमा देने और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना मोबाइल हैंडसेट, सिम और ठिकाने बदल रहा है। एसीपी उमेश बर्थवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर योगेश व विनोद कुमार की टीम ने आरोपियों की तलाश में दिल्ली और हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी की। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी नीरज सोलंकी को सांपला, रोहतक, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद हत्या का हुआ खुलासा-
पुलिस ने शुरू में लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने बताया कि वह अस्पताल से दोनों बच्चियों को अपनी रोहतक स्थित ससुराल ले जाने की कहकर लाया था, लेकिन वह उन्हें वहां ले जाने के बजाय अपने पूठ कलां स्थित घर ले आया। यहां उसने दोनों बच्चियों को एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी ने बच्चियों को दूध, पानी व खाने को कुछ नहीं दिया। इससे भूख से दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। आरोपी नीरज सोलंकी दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है।

10 से 12 लाख रुपये किराया आता है
आरोपी नीरज सोलंकी कुछ नहीं करता। उसका महीने का किराया 10 से 12 लाख रुपये आता है। वह इलाके का पैसे वाला व्यक्ति बताया जाता है। आरोपी के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।

पत्नी का गर्भपात कराना चाहता था आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी नीरज सोलंकी ने लैब में टेस्ट कराया था। टेस्ट से पता लग गया था कि गर्भ में पल रही दोनों बच्चियां हैं। ऐसे में वह गर्भपात कराना चाहता था, मगर पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई और मायके चली गई। मायके में उसने नालंदा अस्पताल में दोनों बच्चियों को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें